फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गीतेश कपिल बारादरी, केके वर्मा बने इज्जत नगर थाना प्रभारी

गीतेश कपिल बारादरी, केके वर्मा बने इज्जत नगर थाना प्रभारी

Fri, 21 Jun 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
गीतेश कपिल बारादरी, केके वर्मा बने इज्जत नगर थाना प्रभारी
बरेली। गुरुवार देर रात एसएसपी ने इंस्पेक्टरों की तबादला सूची जारी कर दी। कई थाना प्रभारी क्लीनबोल्ड होकर पुलिस लाइन पहुंचे हैं तो महत्वहीन पदों पर काम कर रहे कई इंस्पेक्टरों को थानेदारी दी गई है। लंबे समय सदर कोतवाल रहने के बाद एडीजी दफ्तर से अटैच गीतेश कपिल को बारादरी जैसे महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी दी गई है। दो बदमाशों के कथित एनकाउंटर से गीतेश चर्चा में आए थे।
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इनके साथ ही नवाबगंज इंस्पेक्टर रहे राजेश सिंह, भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज सिंह, बिथरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, फतेहगंज पूर्वी प्रभारी इंद्र कुमार, फरीदपुर कोतवाल सतीश कुमार, भुता थानाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, क्योलड़िया के सुदीश सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। लाइन से केके वर्मा को इज्जत नगर, क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग प्रभारी गौरव सिंह यादव को नवाबगंज, एसएसपी के पीआरओ ललित मोहन को बिथरी चैनपुर, इज्जत नगर प्रभारी मनोज त्यागी को भोजीपुरा, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी संजय गर्ग को सिरौली, कैंट इंस्पेक्टर अशोक पाल को फरीदपुर, सोशल मीडिया सेल प्रभारी अवनीश कुमार को कैंट थाने की कमान सौंपी गई है। चुनाव प्रकोष्ठ से दरोगा राजवीर सिंह को भुता, सर्विलांस सेल प्रभारी जावेद खान को भमोरा, भमोरा के एसओ विजय प्रताप को क्योलड़िया, शेरगढ़ के एसओ रविकरन को फतेहगंज पूर्वी और किला के एसआई सुरेंद्र कुमार को शेरगढ़ एसओ बनाया गया है। इन सभी को तत्काल नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। तबादला लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें एसएसपी दफ्तर व अन्य प्रकोष्ठों में काम कर रहे इंस्पेक्टरों व दरोगाओं को अच्छे थाने व कोतवाली में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed