{"_id":"5d0becd88ebc3e53745edc08","slug":"15610626015-bareilly-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन के ब्लॉक पर संशय, मंडलीय अधिकारियों से नहीं मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन के ब्लॉक पर संशय, मंडलीय अधिकारियों से नहीं मिली अनुमति
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद के मंडलीय अधिकारियों ने प्लेटफार्म दो की जर्जर पटरियों को बदलने के लिए 25 जून से नौ जुलाई तक के ब्लॉक की अनुमति नहीं दी है। फिलहाल, जंक्शन का इंजीनियरिंग अनुभाग इसके इंतजार में है। अधिकारियों का कहना है कि आधा किलोमीटर की पटरियां बदलने के लिए 15 दिन का समय अधिक है। 15 दिन के लिए ट्रेनें रद्द नहीं की जा सकतीं।
सूत्रों का कहना है कि प्लेटफार्म दो की पटरियों से लाइन नंबर एक और तीन का भी संचालन प्रभावित होगा। दरअसल स्लीपर ट्रैक्टर से आएंगे, जिससे दोनों लाइनों की ट्रेनें प्रभावित होंगी। जंक्शन से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें ऐसी भी हैं जो मुरादाबाद से चलकर शाहजहांपुर और लखनऊ रुकती हैं। उन ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो सकता है। मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि अभी पांच दिन हैं, विचार विमर्श करके ही ब्लॉक दिया जाएगा।
बता दें कि जंक्शन के इंजीनियरिंग अनुभाग ने प्लेटफार्म दो की पटरी और स्लीपर को अनफिट घोषित किया है। इसके चलते रेलवे ने 25 जून से नौ जुलाई तक जंक्शन से चलने और गुजरने वाली आठ ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें बरेली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, बरेली अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली मुरादाबाद पैसेंजर शामिल है। इसके अलावा बरेली वाराणसी एक्सप्रेस को शाहजहांपुर-बरेली, बरेली बांदीकुई आगरा कैंट पैसेंजर को बरेली-चंदौसी के बीच रद्द किया गया है। जंक्शन से सुबह 9.10 बजे चलने वाली बरेली अलीगढ़ पैसेंजर एक घंटा देरी से सुबह दस बजे प्लेटफार्म नंबर चार से रवाना होगी। लखनऊ मुरादाबाद/दिल्ली अप लाइन की सभी ट्रेनें प्लेटफार्म तीन और चार से गुजारी जाएंगी।