फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एयरपोर्ट: 40 करोड़ से स्थायी बिल्डिंग का निर्माण जल्द होगा शुरू

एयरपोर्ट: 40 करोड़ से स्थायी बिल्डिंग का निर्माण जल्द होगा शुरू

Thu, 20 Jun 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट: 40 करोड़ से स्थायी बिल्डिंग का निर्माण जल्द होगा शुरू
बरेली। हवाई अड्डे पर जल्द ही करीब 40 करोड़ की लागत से स्थायी बिल्डिंग का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए हैदराबाद की एक कंपनी को कांट्रेक्ट भी दे दिया गया है। इसमें एयरपोर्ट संबंधित सारी व्यवस्थाएं की जाएंगी तो लगेज चेकिंग, सुरक्षा उपकरण सहित दूसरे साजो सामान भी लगाए जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि साल भर में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट का उद्घाटन मार्च में करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पोर्टा केबिन को बनाया था। इसमें एयरपोर्ट के लिए जरूरी मशीनें और सुरक्षा उपकरणों को रखा गया था। उस समय इतना मौका नहीं था कि एयरपोर्ट की स्थायी बिल्डिंग का निर्माण कराया जा सके। हाल ही में स्थायी बिल्डिंग बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसका कांट्रेक्ट हैदराबाद की एससीसी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड नाम की एक कंपनी को दिया गया है। यह कंपनी एक साल के अंदर इस काम को पूरा करेगी। इसमें यात्री सुविधाओं के साथ हवाईअड्डे के लिए जरूरी उपकरणों को भी लगाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि बाद में पोर्टा केबिन का उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर स्थायी बिल्डिंग बनाने के लिए कंपनी का सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा हवाई अड्डे पर दूसरे निर्माण कार्य भी पूरे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed