{"_id":"5d0a91bb8ebc3e568439e4f9","slug":"15609737417-bareilly-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरत शाह तकी मियां के उर्स का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरत शाह तकी मियां के उर्स का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खानकाह नियाजिया में इमामुस्सालेकीन हजरत शाह मुहम्मद तकी मियां के तीन रोजा उर्स का आगाज सूफियाना कदीमी रिवायत के साथ हो गया है। इसमें शिरकत करने के लिए देश के दूर दराज इलाकों से जायरीन के साथ ही फनकारों की भी आमद जारी है।
खानकाह में छाई रौनक के बीच सज्जादानशीन शाह हसनी मियां की सरपस्ती और प्रबंधक शब्बू मियां की निगरानी में उर्स की पाकीजा तकरीब शुरू हुईं। दस्तूर के मुताबिक खानकाही महफिलखाने में सुबह कुरान ख्वानी हुई। इसमें मदरसे नियाजिया के उस्ताद और तुलबा ने शिरकत की। इसके बाद लोगों का मजार शरीफ पर हाजिरी देने सिलसिला चलता रहा। इसी बीच खानकाही लंगरखाने में फातेहा के बाद लंगर जारी कर दिया गया। रात में महफिले समां सजाई गई, इसमें दूर दराज शहरों से आए कव्वालों ने बारी बारी से कलाम पेश किए। मध्य रात्रि में साहिबे सज्जादा शाह हसनी मियां मसनद पर आए। नायब सज्जादा हाजी शाह मेंहदी मियां भी मौजूद रहे। कव्वाली के सिलसिले के बीच रात में एक बजे हजरत शाह मोहम्मद सज्जाद किबला और हजरत शाह मुहम्मद जाफर मियां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।
उर्स में आज का कार्यक्रम
खानकाह में सुबह छह बजे कुरान ख्वान, शाम छह बजे महफिले मीलाद और फातेहा के बाद तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। नियाज नजर के बीच चादरपोशी व गुलपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में कव्वाली महफिल होगी।