फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंत्री जी बोले- निगम अब शांत है.. ‘कूड़ा’ उठने दो

मंत्री जी बोले- निगम अब शांत है.. ‘कूड़ा’ उठने दो

Thu, 20 Jun 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
मंत्री जी बोले- निगम अब शांत है.. ‘कूड़ा’ उठने दो
बरेली। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से लंबी बातचीत की। मगर नगर निगम को लेकर मीडिया से कोई खास बातचीत नहीं की। निगम के विवाद पर जब उनसे सवाल किया गया तो बोले- निगम में सब ठीक है, अब ‘कूड़ा’ उठने दो।
विज्ञापन

वित्तमंत्री बुधवार शाम करीब चार बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्होंने कमिश्नर, डीएम, सीडीओ, नगर आयुक्त, बीडीए वीसी समेत सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद करीब बीस मिनट तक कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त से अकेले में बात की। मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री ने कहा, अधिकारियों को लंबित प्रोजेक्ट समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बरेली और स्मार्ट सिटी के विकास पर चर्चा की गई है। नगर निगम के विवाद पर जब उनसे सवाल किया गया तो टालते हुए कहा.. अब कूड़ा उठने दो। सत्ता पक्ष से अधिकारियों से टकराव पर कहा कि यह हमारी सरकार की पारदर्शिता है। जनता और अधिकारी सही-गलत सब जानते हैं। बरेली में जनहित का हर काम अधिकारियों को करना होगा।
विज्ञापन


निशाने पर रहे एफएसडीए, लोक निर्माण, सेतु निगम के अफसर
बैठक में उनके निशाने पर एफएसडीए, लोक निर्माण, सेतु निगम, यातायात और नगर निगम रहा। उन्होंने पूछा- दूध का उत्पादन तो इतना नहीं हो रहा है फिर इतना खोया और मिठाईयां दुकानों पर कैसे बन रही हैं, छापामारी क्यों नहीं हो रही? फिर पूछा, शहर की एक प्रमुख मिठाई की दुकान पर रिफाइंड से बने उत्पाद को देशी घी के नाम पर कैसे बेचा जा रहा है? अधिकारी चुप्पी साध गए। बरेली-बीसलपुर मार्ग अधूरा क्यों है, चीफ इंजीनियर लोक निर्माण ने कुछ बताने का प्रयास किया तो मंत्री ने नाराजगी जताई और कहा- जल्दी नहीं बताया तो अच्छा नहीं होगा। चौपुला एवं अन्य स्थानों पर लग रहे जाम पर चिंता जताते हुए कहा-प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था करे। हो सके तो चौपुला क्रॉसिंग खुलवाया जाए। नगर आयुक्त से मुखातिब होकर मंत्री ने पूछा, कैसा चल रहा है नगर निगम? नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. कुछ बोलते, उससे पहले ही कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा ये किस-किस से मोर्चा लें। यह सुनते ही मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारी विदा कर दिए। कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त को रोक लिया और अकेले में गुफ्तगू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेलापीर रोड होगी फोरलेन
वित्तमंत्री ने बताया कि डेलापीर चौराहे से हवाईअड्डा तक फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने मूर्ति नर्सिंग से अशोक नगर तिराहे तक साल भर से उखड़ी पड़ी सड़क शीघ्र बनवाने के लिए बीडीए वीसी को निर्देश दिए। शहर के चारों ओर रिंग रोड के पुराने प्रस्ताव पर वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को एप्रोच रोड प्रमुखता से ठीक करने को कहा है ताकि कनेक्टिविटी दुरुस्त हो सके। कहा पीब्डल्यूडी अफसर प्रोजेक्ट बनाएं, धन हम देंगे।

पुल और एयरपोर्ट के काम में संतोष जी दिलचस्पी लेंगे..
आईवीआरआई, लाल फाटक ओवरब्रिज और एयरपोर्ट शुरू न होने को लेकर भी मीडिया ने सवाल किया। बताया हुलासनगरा क्रासिंग का रेलवे लाइन वाला स्ट्रक्चर वहीं डिजाइन हो रहा है। आईवीआरआई पुल रेलवे के काम को लटका है, अंडरपास शुरू होने वाला है। बोले- मुझे ऐसा विश्वास है कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार जी इनीशिएटिव लेंगे। लाल फाटक ओवरब्रिज को कहा है कि जल्दी ही दिल्ली में रक्षामंत्री के साथ मीटिंग करूंगा। मैंने बजट देने में कोई देरी नहीं की है। एयरपोर्ट के बारे में कहा, जिन्होंने उद्घाटन किया है, उनसे ही पूछिए।

बरेली या रामपुर में एम्स के लिए करेंगे प्रयास
वित्तमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी में कोई एम्स नहीं है। इसके मध्य में वैसे तो रामपुर आता है लेकिन बरेली और रामपुर में कोई खास फर्क नहीं है। इसके लिए वह जल्दी ही केंद्रीय वित्तमंत्री से बात करेंगे और सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हमारी होगी।


सब बाहर.. साहब के साथ चहेता अंदर
वित्त मंत्री की बैठक में सूचना विभाग के अधिकारी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। मगर उनका एक चहेता पूरे समय बैठक में मौजूद रहा। जब मीडिया वाले फोटो को अंदर गए तो वह सामने से हट गया। अफसर इसको लेकर सकपकाए लेकिन कोई कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बैठक में सूचना विभाग के अधिकारी के बारे में पूछा तो पता लगा कि कोई अधिकारी ही नहीं है। इस पर उन्होंने प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी से फोन पर कहा कि बरेली में डीडीआई पोस्ट किया जाए। मीटिंग के बाद उन्होंने सूचना विभाग के एडीआईओ नरसिंह को तलब कर लिया और कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed