{"_id":"5d0a91828ebc3e4dbd774272","slug":"15609736835-bareilly-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जून को नहीं खुला स्कूल तो मांगा जाएगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जून को नहीं खुला स्कूल तो मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीएम योगी के आदेश पर स्कूल खोलने से बचने की जुगत कर रहे शिक्षकों को बीएसए ने स्कूल खोलकर शिक्षण कार्य कराने की नसीहत दी है। उन्होंने 25 जून को किसी भी परिस्थितियों में विद्यालय को खोलने को कहा है। साथ ही, सभी बीईओ को अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर विद्यालयों की रिपोर्ट कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई विद्यालय 25 जून को नहीं खोला जाएगा तो पहले स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। वहीं, संतोषजनक जवाब न देने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
दूसरी ओर, मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद बुधवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपकर बीएसए की ओर से जारी आदेश को निरस्त कराने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने सौंपे ज्ञापन में बीईओ की ओर से विद्यालयों में सफाई कार्य न कराने का आरोप लगाया है। तर्क है कि पूर्व में जारी शासनादेश के तहत एक जुलाई तक बीइओ को विद्यालयों में सफाई कार्य कराने का आदेश दिया गया है। ऐसे में गंदगी से पटे पड़े विद्यालयों को खोलना संभव नहीं। उन्होंने जेडी से आदेश निरस्त कर पूर्व शासनादेश को लागू करने की मांग की है। वहीं, बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने पूर्व के आदेश को दरकिनार कर पिछले दिनों राजधानी में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम योगी के नए आदेश को लागू कराने को कहा है।