{"_id":"5d0940a18ebc3e2cc2023f95","slug":"156088744315-bareilly-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने ब्लॉक के बावजूद यात्रियों की परेशानी कम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने ब्लॉक के बावजूद यात्रियों की परेशानी कम नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे तीन महीने से लगातार ब्लॉक ले रहा है, बावजूद इसके यात्रियों का सफर सुविधाजनक नहीं हुआ है। अब एक बार फिर 25 जून से 15 दिन का ब्लॉक लेकर यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया गया है। ब्लॉक के चलते बरेली- नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें नौ जुलाई तक रद्द कर दी गई हैं। ब्लॉक की अवधि में प्लेटफार्म संख्या दो के ट्रैक की मरम्मत की जाएगी।
आंकड़ों पर गौर करें तो रेलवे ने इस साल अप्रैल में 57 घंटे, मई में 39 घंटे का ब्लॉक लेकर पटरियों, स्लीपर और ओएचई लाइन की मरम्मत की। इसके बाद लगातार ब्लॉक लेने का सिलसिला चलता रहा। जून में लखनऊ में एप्रेन बनाने के लिए 13 जून से 30 जून तक ब्लॉक लेकर हरिहरनाथ एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस और मालदा टाउन एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
इसके बाद फिर पटरियां बदलने के लिए हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मू सियालदह एक्सप्रेस और किशनगंज अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को 13 से 18 जून के लिए रद्द कर दिया गया। तीन महीने में घंटों का ब्लॉक होने के बाद भी जंक्शन के प्लेटफार्म दो की पटरियां और स्लीपर नहीं बदले गए। इस काम के लिए रेलवे ने अब अलग से 15 दिन का ब्लॉक लिया है। यह ब्लॉक 25 जून से नौ जुलाई तक रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने 15 दिन के लिए बरेली- नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। अब सैलानियों के लौटने का समय है, इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। गौरतलब है कि रेलवे फरवरी 2018 से हर महीने लगातार मेगा ब्लॉक लेकर पटरियां दुरुस्त कर रहा है।