फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठप होने की कगार पर बीएसएनएल का नेटवर्क

ठप होने की कगार पर बीएसएनएल का नेटवर्क

Tue, 18 Jun 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
ठप होने की कगार पर बीएसएनएल का नेटवर्क
बरेली। बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज और मोबाइल फोन टावरों पर तैनात ठेकेदारों के श्रमिक वेतन नहीं मिलने से लामबंद होने लगे हैं। उन्होंने लंबित भुगतान न मिलने पर नेटवर्क सिस्टम ठप करने की चेतावनी दी है। बीएसएनएल प्रबंधक ने जिला प्रशासन से सुरक्षा मांगकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

बीएसएनएल जिले भर के करीब 90 मोबाइल टावर (बीटीएस) और एक्सचेंज पर जनरेटरों का संचालन ठेकेदारों से कराता है। इन स्थानों पर दो ठेकेदार के लोग काम करते हैं। बीएसएनएल प्रत्येक कर्मचारी के हिसाब से ठेकेदारों को भुगतान करता है, लेकिन फर्म अपने लोगों को नियमित वेतन नहीं देती हैं। जिले में एलई एंड एमडब्लू और लक्ष्मी इंजीनियर्स नामक फर्म कार्यरत थीं। इनको अप्रैल 2018 तक विभाग पेमेंट कर चुका है। मगर यह फर्में कुछ माह से अपने कर्मचारियों को भुगतान नहीं कर रही हैं। वहीं, बीएसएनएल ने अप्रैल के बाद भुगतान रोककर दोनों फर्मों का अनुबंध भी रद कर दिया है और अभी कोई अन्य फर्म भी नामित नहीं की है। इसके चलते बीएसएनएल नेटवर्क पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ता में नहीं
पहुंचे ठेकेदार
बीएसएनएल प्रबंधन ने सोमवार दोपहर दोनों ठेकेदार फर्मों को बुलाया था, जिससे कर्मचारियों का बकाया वेतन दिलाया जा सके, लेकिन एक भी फर्म प्रतिनिधि वार्ता में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटवर्क को खतरा
बीएसएनएल जीएम चरण सिंह ने बताया, भुगतान न मिलने से नाराज ठेकेदार के लोग कभी भी संबंधित टावर और एक्सचेंजों पर तोड़फोड़ या अन्य कोई शरारत कर सकते हैं। इससे सेना, बैंक, बीएसएफ, आईटीबीपी, वायुसेना स्टेशन, प्रशासन, वीआईपी सामान्य क्षेत्र में टेलीफोन, इंटरनेट, लीज लाइन आदि नेटवर्क ठप हो सकता है। जीएम ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शरारती तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है।

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
करीब 15 माह से ठेकेदारों से पेमेंट नहीं मिलने पर प्रभावित कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है। सोमवार दोपहर इन लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारे लगाए। साथ ही एसीएम तृतीय सुरेश को ज्ञापन सौंपकर लंबित भुगतान कराने की गुहार लगाई। राजेेंद्र चौहान, हिम्मत भंडारी, महेश गंगवार, राजवीर सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इन लोगों ने ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाने को कहा।


ठेकेदारों ने अपने कर्मियों को भुगतान नहीं किया है और न ही विभाग में पेमेंट के लिए बिल दिए हैं। जानकारी मिली है कि कुछ शरारती तत्व बीएसएनएल नेटवर्क अस्त व्यस्त करना चाहते हैं, ऐसे लोगों पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।
- चरण सिंह, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed