{"_id":"5d06a12c8ebc3e431f38b4e2","slug":"156071555118-aonla-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली की शादी में गए बेहटा बुजुर्ग के युवक की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली की शादी में गए बेहटा बुजुर्ग के युवक की बुखार से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। बुखार से पीड़ित मझगवां ब्लाक के बेहटा बुजुर्ग गांव के एक युवक की शनिवार रात उसकी ससुराल में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। गांव में तमाम लोग बुखार की गिरफ्त में हैं। जिनका बिशारतगंज के निजी डाक्टरों के यहां उपचार चल रहा है।
गांव निवासी यासीन अंसारी 26 पुत्र नन्हे अंसारी को बुधवार को बुखार आया था। उसने बुखार को गंभीरता से नहीं लिया न तो मझगवां अस्पताल जाकर जांच कराई न नही किसी निजी डॉक्टर के यहां से दवा ली। मृतक के छोटे भाई मुन्ने ने बताया कि यासीन की साली की शादी थी। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल फरीदपुर के गांव शहपुरा गया था। शनिवार को ससुराल में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। ससुराल के लोग फरीदपुर लेकर आए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बरेली ले जाने की सलाह दी। रास्ते में यासीन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर मझगवां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव राठौर जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह भी गांव पहुंचे। जिला मलेरिया अधिकारी ने यासीन की मौत बुखार से नहीं हार्ट अटैक से होना बताया है। बेहटा गांव के दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित है, जिनका निजी डाक्टरों के यहां इलाज चल रहा है। ब्यूरो