फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गौतमबुद्ध नगर की गर्ल्स और बनारस के ब्वायज ने जीता खिताब

गौतमबुद्ध नगर की गर्ल्स और बनारस के ब्वायज ने जीता खिताब

Fri, 14 Jun 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर की गर्ल्स और बनारस के ब्वायज ने जीता खिताब

विज्ञापन
बरेली। यहां मानस स्थली आवासीय विद्यालय में चल रही 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में गौतमबुद्धनगर और बालक वर्ग में वाराणसी की टीम ने खिताब पर कब्जा कर लिया। बालक वर्ग का बेस्ट डिसीप्लीन अवार्ड बागपत को जबकि बालिका वर्ग का बरेली की टीम को दिया गया। प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीमों को सीओ सिटी कुलदीप कुमार और विधायक राजेश मिश्र ने ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
मानसस्थली सह शिक्षायुक्त आवासीय विद्यालय एवं बास्केटबॉल समिति बरेली के संयुक्त तत्वावधान में चल रही पांच दिनी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को बालक वर्ग का फाइनल वाराणसी और बागपत की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी ने बागपत की टीम को 67-47 अंकों से पराजित कर और बालिका वर्ग में गौतमबुद्ध नगर ने प्रयागराज की टीम को 54-21 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इससे पहले बालक वर्ग में खेले गए दो सेमीफाइनल मैचों में वाराणसी ने प्रयागराज की टीम को 73-49 से, बागपत ने गोरखपुर की टीम को 52-42 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों वर्गों की विजेता टीमों को बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा और सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए। मानस स्थली विद्यालय प्रबंधन और ट्रस्ट की ओर से भी प्रतीक चिह्न दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed