{"_id":"5d02b929bdec226db5474df0","slug":"15604595515-bareilly-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया का एक और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया का एक और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। जिले में मलेरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुखार पीड़ित बहजोइया निवासी प्रवीण को 10 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उसके मलेरिया पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
पिछले दिनों कई स्थानों पर फैल्सीपेरम और मलेरिया के रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के प्रयास शुरू किए, बावजूद इसके मलेरिया पीड़ितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। आंवला क्षेत्र के ग्राम बहजोइया निवासी प्रवीण (30) को करीब 15 दिन पहले बुखार आया। प्रवीण के पिता कालीचरन ने बताया कि 10 जून को प्रवीण को तेज ज्वर और बदन में दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रारंभिक जांच के बाद खून की जांच कराई गई तो मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को उसे मलेरिया वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक प्रवीण की हालत में सुधार है। ब्यूरो