{"_id":"5d025ee4bdec226dee3c060c","slug":"156043644118-bareilly-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी और कछला में जब्त कीं पॉलीथिन, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी और कछला में जब्त कीं पॉलीथिन, वसूला जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी। पॉलीथिन से नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नगर पालिका परिषद ने यहां और नगर पंचायत कछला के मार्केट में दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। दोनों ही स्थानों पर करीब आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूल करने के साथ पॉलीथिन भी जब्त की गई है।
सफाई निरीक्षक राजेश बिंद समेत पालिका कर्मियों ने मेन मार्केट में करीब एक दर्जन दुकानों को चेक किया। बिल्सी रोड बाजार समेत तीन स्थानों पर पांच व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन को जब्त कर लिया गया। बिंद ने बताया कि करीब पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है। इसके अलावा कछला नगर पंचायत ईओ प्रेम नारायण की अगुवाई में अभियान के दौरान पॉलीथिन जब्त करने के बाद तीन हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत कर्मियों में जितेंद्र चौहान, राधेश्याम, छत्रपाल यादव और नितिन सक्सेना आदि मौजूद थे।