फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मनुश्री, अलंकृता, प्रीति और समता को गोल्ड

मनुश्री, अलंकृता, प्रीति और समता को गोल्ड

Sat, 29 Jun 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
मनुश्री, अलंकृता, प्रीति और समता को गोल्ड
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे एनसीसी आठवीं वाहिनी के कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। कैंप के अंतिम दिन कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आर्मी पब्लिक स्कूल ने पंजाबी नृत्य, बरेली कॉलेज ने गढ़वाली नृत्य, साहू रामस्वरूप महाविद्यालय ने स्किट और गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। कर्नल अमरजीत वासदेव ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया। कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। अच्छे प्रदर्शन के लिए अंडर ऑफिसर मनुश्री सहाय, अलंकृता शर्मा, प्रीति सागर और समता सिंह को स्वर्ण पदक दिए गए। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट पूनम सिंह, कुंती मेहता और सूबेदार मेजर कालूराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, बरेली कॉलेज में चल रहे 21वीं वाहिनी के कैंप में पूर्व सहायक एनसीसी अधिकारी मेजर अनुराग मोहन भटनागर ने कैडेट्स को सेना में कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कैंप कमांडेंट कर्नल आशुतोष बहुगुणा ने कैडेट्स को सेना की जीवन शैली और अनुशासन के बारे में बताया। कर्नल हरमीत सिंह ने शूटिंग और बाधा दौड़ का अभ्यास कराया। डॉ. अंचल अहेरी ने फायरिंग, मैप रीडिंग, बाधा दौड़, ड्रिल में आपदा प्रबंधन आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed