{"_id":"5cfd701ebdec22070f680f3c","slug":"15601131758-bareilly-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट स्ट्रोक से आठ खिलाड़ियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट स्ट्रोक से आठ खिलाड़ियों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक होने से आठ ताइक्वांडो खिलाड़ियों की हालत बिगड़ गई। यहां स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद रविवार रात सभी अपने घर लौट रहे थे। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पर खिलाड़ियों की हालत में सुधार हुआ।
यहां स्पोर्टर्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका रविवार को समापन हुआ। इसमें चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे सभी खिलाड़ी अपने घर चंदौसी लौटने के लिए बरेली जंक्शन पहुंचे। कोच सुरेश कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म पहुंचने पहुंचने पर आठ खिलाड़ियों को अचानक चक्कर आया और उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत जंक्शन के पास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। इन खिलाड़ियों में तनिषा, चंचल, अनुष्का, योगिता, कुशीपाल, रिषभपाल, रेखा, यजनपाल हैं। करीब तीन घंटे इलाज के बाद खिलाड़ियों को छुट्टी दे दी गई। सभी खिलाड़ियों की उम्र 13-18 साल के बीच है। डॉक्टर के मुताबिक खिलाड़ियों को हीट स्ट्रोक हुआ था। अस्पताल से निकलने के बाद खिलाड़ियों को सुभाषनगर पुलिया के पास स्थित एक होटल में ठहरा दिया गया है।