फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्हिप जारी.. आज से धरने में शामिल होंगे भाजपा के सभी पार्षद

व्हिप जारी.. आज से धरने में शामिल होंगे भाजपा के सभी पार्षद

Mon, 10 Jun 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
व्हिप जारी.. आज से धरने में शामिल होंगे भाजपा के सभी पार्षद
बरेली। नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम में चल रहे धरना प्रदर्शन में सोमवार से भाजपा के सभी पार्षद शामिल होंगे। इसके लिए पार्षद दल की मुख्य सचेतक शालिनी जौहरी ने व्हिप जारी किया है।
विज्ञापन

पार्षद विनोद सैनी पर दर्ज कराई रिपोर्ट को लेकर भाजपा पार्षद नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के खिलाफ आंदोलनरत हैं। एन जून से नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। भाजपा पार्षद इस लड़ाई को आर-पार करने की तैयारी में हैं, लेकिन कुछ पार्षदों ने इस विरोध प्रदर्शन से दूरी बना रखी है। वे अब तक एक दिन भी धरने में शामिल नहीं हुए हैं। इसको लेकर पार्षद दल के उपनेता छंगामल मौर्य के निर्देश पर रविवार को मुख्य सचेतक शालिनी जौहरी ने व्हिप जारी किया है। इसमें भाजपा के सभी पार्षदों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा गया है। बता दें कि सोमवार को नगर आयुक्त के अवकाश का अंतिम दिन है और मंगलवार को वह नगर निगम पहुंचेंगे। मगर भाजपा पार्षदों का कहना है कि वे लोग न तो नगर आयुक्त को कार्यालय में बैठने देंगे और न ही काम करने देंगे। इसको लेकर भाजपा पार्षद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय समेत तमाम पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed