{"_id":"5cfd6535bdec220770318ca7","slug":"156011038112-bareilly-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में हुआ इस्लामिक क्विज कांटेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में हुआ इस्लामिक क्विज कांटेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जमात रजा मुस्तफा की ओर से ऑल इंडिया स्तर पर इस्लामिक क्विज कॉनटेस्ट का आयोजन कराया गया। इसमें देश भर के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओड़ीसा सहित देश के विभिन्न प्रांतों में हुई। बरेली में यह परीक्षा इस्लामिया इंटर कॉलेज के अलावा आंवला, अलीगंज, धनतिया आदि में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच हुई। इसमें मोईन खां, डॉ. मेंहदी हसन, अब्दुल्ला खां, वसीम रजा, शहिबुद्दीन रजा का सहयोग रहा।
यह परीक्षा काजी उल कुज्जात मुफ्ती असजद रजा खां की सरपरस्ती में हुई। इसमें स्थानीय स्तर पर जमात के उपाध्यक्ष सलमान मियां की निगरानी रही, जबकि देश की अन्य जगहों पर वहां के सदर की निगरानी में परीक्षा कराई गई। जमात के वरिष्ठ सदस्य समरान खान ने बताया कि इस कॉनटेस्ट के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। ब्यूरो