फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लाल फाटक ओवरब्रिज पर रेलवे का फिर ‘रेड सिग्नल’

लाल फाटक ओवरब्रिज पर रेलवे का फिर ‘रेड सिग्नल’

Mon, 10 Jun 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
लाल फाटक ओवरब्रिज पर रेलवे का फिर ‘रेड सिग्नल’
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज पर अपने हिस्से का काम शुरू करने का दबाव बना तो रेलवे ने फिर नया पेच फंसा दिया। अब रेल अफसरों का कहना है कि पुल के डिजाइन के साथ कुछ जांच रिपोर्ट अभी तक उनके दिल्ली हेडक्वार्टर से नहीं आई हैं लिहाजा फिलहाल काम शुरू करना मुमकिन नहीं है। अफसर रिपोर्ट और डिजाइन आने पर एक-डेढ़ महीना और लगने की संभावना जता रहे हैं। चूंकि कुछ ही दिनों बाद बारिश शुरू होने वाली है, लिहाजा यह तय हो गया है कि रेलवे इस पुल पर कम से कम चार महीने और काम नहीं शुरू करने वाला।
विज्ञापन

रेलवे ने लाल फाटक क्रासिंग के पास अपने साइट ऑफिस बना दिए हैं। दो माह पहले पाइल टेस्टिंग और नक्शा पास कराने की कार्रवाई भी शुरू हो गई थी। रेलवे अफसरों ने दावा किया था कि जून में पुल का काम शुरू कर देगा। रेलवे अफसरों ने प्रशासन को भी आगाह कर दिया था कि पुल बनाने के लिए लालफाटक रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद करना होगा। अब रेलवे अधिकारी कह रहे हैं कि उन्होंने हाल ही में डिजाइन और पाइल टेस्टिंग की रिपोर्ट के लिए दिल्ली हेडक्वार्टर संपर्क किया तो बताया गया कि यह रिपोर्ट तैयार होने में एक से डेढ़ माह तक का वक्त लग सकता है। ऐसे में इस पुल का काम बारिश से पहले शुरू करने की संभावना खत्म हो गई है। इस पुल पर सेतु निगम का काम भी काफी धीमा है। साइट पर कुछ ही स्टाफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


आईवीआरआई ब्रिज: अंडरपास खुदने से घूमकर आ रहे लोग
-आईवीआरआई रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के लिए खुदाई का काम चल रहा है। कमिश्नर के आदेश थे कि यह अंडरपास बरसात शुरू होने से पहले पूरा हो जाए लेकिन रेलवे अफसरों की सुस्ती से यह काम भी लटका है। दिक्कत यह आ रही है कि आईवीआरआई की तरफ आने वाले लोगों को रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए डीआरएम दफ्तर की ओर से लंबा चक्कर काट कर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed