{"_id":"5cfab8f0bdec22073f3f30c5","slug":"155993520917-bareilly-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम-कानपुर के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस को हफ्ते में तीन दिन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम-कानपुर के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस को हफ्ते में तीन दिन चलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर मंडल की परामर्शदात्री बैठक में उठा मुद्दा
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज मालगोदाम की जमीन पर कब्जे बढ़ते ही जा रहे हैं। रेलवे अधिकारी प्रशासनिक सहयोग के बिना कब्जों को रोकने में नाकाम साबित हुए हैं। ऐसे में अब आरपीएफ को अतिक्रमणकारियों से जमीन खाली कराने के लिए सख्त कदम उठाना होगा।
यह मुद्दा इज्जतनगर मंडल की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने उठाया। उन्होंने कहा कि श्यामगंज मालगोदाम की जमीन पर अब तक लकड़ी के लट्ठों के टाल वालों का कब्जा था, लेकिन अब दिनोंदिन कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। ईंट पजाए चौराहे के पास रेता कारोबारियों ने टालें खोल ली हैं। कबाड़ की दुकानें भी एलाट हैं, जिससे रेलवे को राजस्व नहीं मिलता है। उन्होंने डीआरएम दिनेश कुमार सिंह से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग की कि सेंथल रेलवे स्टेशन पर शौचालय निर्माण और एक्सप्रेस ट्रेनों को ठहराव दिया जाए। उन्होंने मांग की कि काठगोदाम-कानपुर के बीच संचालित गरीब रथ एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन चलाया जाए। साथ ही इंदौर-बरेली और दादर-बरेली एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से किया जाए।
कासगंज के अखिलेश कुमार अग्रवाल ने सहावर रेलवे क्रॉसिंग के सामने जाम, स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर, फर्रुखाबाद के संजीव मिश्रा ने बरेली-फर्रुखाबाद के बीच सीधी ट्रेन, बरेली के मयूरेश अग्रवाल ने सूरत, आगरा के लिए दैनिक ट्रेन, चंपावत के हेमेंद्र सिंह राव ने टनकपुर देहरादून, जम्मू और दिल्ली के लिए रात में ट्रेन चलाने, हाथरस के डॉ. एमएल रावत ने छपरा एक्सप्रेस के ठहराव बढ़ाने, कानपुर के पद्म मोहन मंथना-बिठूर रेल सेक्शन के विद्युतीकरण, बदायूं के नरेंद्र दुआ ने सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए अलग टिकट विंडों खोलने का सुझाव रखा। बैठक में एडीआरएम (इंफ्रा) आशीष कुमार अग्रवाल आदि अधिकारी उपस्थित थे। संचालन सीनियर डीसीएम नीतू ने किया।