{"_id":"5cfaae89bdec2207456360ac","slug":"155993254788-bareilly-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। गोला-मोहम्मदी मार्ग पर गांव धिरावां के पास साइकिल सवार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरे। आनन फानन में 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव खोखाय निवासी 65 वर्षीय मातादीन श्रीवास्तव गोला में कुंदन लाल कपड़े वालों के यहां काम करते हैं। वह रोज दुकान पर साइकिल से आते और जाते हैं। शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे दुकान से लौटते समय जैसे ही धिरावां गांव के पास स्थित खोखाय मोड़ पर साइकिल से मुड़े। पीछे से गोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मातादीन साइकिल समेत रोड की दूसरी तरफ काफी दूर जा गिरे और उनके सिर, चेहरे और हाथ पैरों से खून बहने लगा। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पत्नी और पुत्र हरिओम, उमाशंकर और चंदन का रो-रोकर बुरा हाल है।