{"_id":"5cfaad2fbdec22077c357bb0","slug":"155993220196-bareilly-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला शव दो दिन से लापता युवक का निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत में मिला शव दो दिन से लापता युवक का निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अमघट के निकट एक खेत में शुक्रवार को बरामद हुए शव की शिनाख्त हो गई है। शव इसी थाना क्षेत्र के गांव अच्छनियां निवासी अमित कुमार (27) का था। वह बृहस्पतिवार को शराब पीने के लिए पड़ोसी गांव कुरैया गया था, लेकिन फिर नहीं लौटा।
शुक्रवार को लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर गांव अमघट के निकट एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया था। गांव अच्छनियां निवासी ललित कुमार ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई अमित कुमार के रूप में की है। ललित कुमार ने बताया कि भाई अमित कुमार बैंडबाजा बजाता था। वह बृहस्पतिवार को पैदल घर से पड़ोसी गांव कुरैय्या शराब पीने गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उन लोगों ने यह सोचकर कि कहीं बरात में चला गया होगा, इसलिए उसकी तलाश नहीं की। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे व्हाट्सऐप पर भाई के शव की फोटो वायरल हुई तो उसे जानकारी हुई। इस पर वह रात थाना पहुंचा और फोटो देखकर शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि उसकी और उसके भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसकी मौत कैसे हुई। यह उसे नहीं मालूम। उधर, अमित का शव मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।