{"_id":"5cf96b21bdec220771036fbd","slug":"155984975615-bareilly-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी गाय, लोगों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी गाय, लोगों ने निकाला
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास पर बृहस्पतिवार शाम बीसलपुर मोड़ के पास एक गाय नाले में गिर गई। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की लेकिन निगम अफसरों ने हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने खुद ही मशक्कत करके गाय बाहर निकाली।
लोगों ने बताया कि नाला खुला होने के चलते गाय नाले में गिर गई। जानकारी पर एकत्र हुए लोगों ने नगर निगम के अफसरों को फोन किया तो जवाब मिला कि मृत पशुओं को उठाना हमारी जिम्मेदारी है, नाले से निकालना नहीं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन उसने भी किसी मदद से इनकार कर दिया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई और फिर आसपास के लोगों ने नाले में बल्लियां लगाकर रस्सी से बांधकर गाय को बाहर निकाला। ब्यूरो