{"_id":"5cf82595bdec2206fd72d663","slug":"155976641615-bareilly-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज के बाद अब ईद पर अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज के बाद अब ईद पर अंधेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले दिनों अलविदा की नमाज पर अंधेरे में शहर डूबा रहा तो वहीं अब ईद के जश्न पर भी अंधेरा मंडाराता रहा। बुधवार को शहर के कई इलाकों में लोगों को बिना बिजली के ईद मनानी पड़ी। बुधवार की देर शाम से ही कई इलाकों में ‘ब्लैक आउट’ सा नजारा रहा। भीषण गर्मी में देर रात तक लोग बिजली का इंतजार करते हुए छतों पर टहलते रहे और इससे बेपरवाह बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सोते रहे।
शहर के सिविल लाइंस, कुतुबखाना, पुराना शहर, शाहदाना, ईंट पजाया, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज, बिहारीपुर, कटरा चांद खां, किला समेत अन्य दर्जन भर इलाकों में बुधवार को दिन भर बिजली आती-जाती रही। निवासियों ने दिन में बिजली गुल होने पर बिजली दफ्तरों में फोन कर शिकायत दर्ज कराई तो कार्रवाई हुई। रात में समस्या होने पर शिकायत दर्ज कराई गई तो सुबह तक इंतजार करने का सुझाव मिला। आईएमसी नेता डॉ. नफीस खां ने कहा कि इन दिनों बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। चुनाव के पहले तक बिजली ठीक आ रही थी, चुनाव खत्म होते ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। खासकर अलविदा के बाद ईद पर फिर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पूरे रमजान भर बिजली गड़बड़ाती रही है। अलविदा पर भी कई बार बिजली गई और ईद पर जब तमाम लोग त्यौहार मना रहे हैं तो ऐसे में बिजली का बार-बार जाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।