फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हफ्तेभर बारिश भूल जाएं... बढ़ेगी गर्मी

हफ्तेभर बारिश भूल जाएं... बढ़ेगी गर्मी

Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
हफ्तेभर बारिश भूल जाएं... बढ़ेगी गर्मी
बरेली। दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का कहर जारी है। ईद के दिन तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। पूरे दिन तेज धूप खिली रही। शाम को हवा चलने और हल्के बादल छाने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक कम से कम छह दिन आसमान साफ रहेगा। बारिश के आसार न के बराबर हैं। हल्के बादल जरूर आसमान में छा सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह 5.15 बजे सूर्योदय होते ही चटक धूप खिली। दोपहर में धूप की तेजी बढ़ गई। दोपहर बाद मध्यम रफ्तार की हवा चलने से उमस से राहत रही, लेकिन धूप की तेजी में कोई कमी नहीं आई। शाम 7 बजकर 07 मिनट पर सूर्यास्त हुआ। उस समय थोड़ी देर के लिए हल्के बादल छा गए और हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो चुका है। मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बहुत ज्यादा असर नहीं डाल पाया। हालांकि इस दौरान बूंदाबांदी का अनुमान था, लेकिन पहाड़ से मैदान तक पहुंचते पहुंचते पश्चिमी विक्षोभ हल्का पड़ने से बूंदाबांदी नहीं हुई। छह से 11 जून के बीच एक या दो दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बाकी अधिकांश समय आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 27.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed