फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ईयरफोन लगाकर जा रहे युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत

ईयरफोन लगाकर जा रहे युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत

Thu, 06 Jun 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
ईयरफोन लगाकर जा रहे युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत
उझानी (बदायूं)। कछला स्टेशन के पास ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए पटरी पर पैदल जा रहे युवक की कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन नजदीक आती देख गेटमैन ने आवाज भी लगाई, लेकिन वह ईयरफोन की वजह से सुन नहीं पाया। वह ईद पर नमाज पढ़ने के बाद बरेली में अपने दोस्त से मिलने जा रहा था।
विज्ञापन

जेब में मिले आधार कार्ड से मृत युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले के नदीम के रूप में हुई है। हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। नदीम (25) पुत्र अबरार हादसे से करीब एक घंटा पहले ईद मनाने को बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। ईयरफोन से गाने सुनते हुए वह रेल की पटरियों पर पैदल पिपरौल फाटक से स्टेशन की ओर जा रहा था। वह ट्रेन का हार्न भी नहीं सुन सका और पीछे से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। इंजन से टकराकर वह पटरियों के पास गिर गया। कुछ देर तड़पकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गेटमैन मिंटू ने बताया कि ट्रेन देख उसने पहले आवाज दी फिर बचाने के लिए युवक की तरफ दौड़ा भी लेकिन तब तक ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। बाद में कछला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने सेलफोन और ईयरफोन कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में करता था नौकरी, ईद पर आया था घर
नदीम मुंबई में नौकरी करता था। उसके पिता का पहले ही इंतकाल हो चुका है। आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा नदीम परिवार के साथ ईद मनाने के लिए मंगलवार शाम को ही अपने घर उझानी आया था। भाई नफीस ने बताया कि सुबह उसने नमाज पढ़ी। इसके बाद वह बरेली में रहने वाले अपने दोस्त से ईद पर मिलने के लिए निकल गया। मगर कुछ ही देर बाद उसकी मौत की खबर मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed