{"_id":"5cf425dcbdec220724489342","slug":"15595043455-bareilly-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण की जियो टैगिंग न करने पर 49 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण की जियो टैगिंग न करने पर 49 स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले साल जारी हुए शासनादेश के बाद भी अब तक कई विद्यालयों में पौधरोपण नहीं किया गया है। पिछले दिनों डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को पौधरोपण का निर्देश देते हुए फोटो समेत पौधों की जियो टैगिंग कर शासन के एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद भी अब तक 49 विद्यालयों ने पौधरोपण के बाबत एप पर पौधरोपण की जियो टैगिंग नहीं की है। जिस पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए 15 अगस्त से पहले जियो टैगिंग न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र के मुताबिक पिछले साल नवंबर में शासन ने करीब 90 हजार पौधरोपण का लक्ष्य दिया था। जिसके सापेक्ष जिले के 414 विद्यालयों को परिसर में पौधरोपण के आदेश दिए गए थे। साथ ही, पौधरोपण के बाद संबंधित पौधों की एप ‘प्लांटेशन 9 करोड़’ पर फोटो समेत जियो टैगिंग कराने को कहा गया था। ताकि पौधरोपण हुआ या नहीं इसकी जानकारी हासिल की जा सके। आदेश के बाद क्रमवार विद्यालयों में पौधरोपण शुरू हुआ। ज्यादातर विद्यालयों ने पौधों की जियो टैगिंग की लेकिन 49 विद्यालयोें ने अब तक पौधरोपण के बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन विद्यालयों ने पौधरोपण नहीं किया है। ऐसे में उन्हें आखिरी चेतावनी देते हुए 15 अगस्त से पहले पौधरोपण कराने और उसे जियो टैग कराकर एप पर अपलोड करने को कहा गया है।