फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीस मिनट में तय होता आधा किलोमीटर का सफर

बीस मिनट में तय होता आधा किलोमीटर का सफर

Mon, 03 Jun 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बीस मिनट में तय होता आधा किलोमीटर का सफर
बरेली। शहर में कुछ रास्तों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन की वजह से निकलना मुश्किल हो रहा है। कहीं सड़क खोदकर डाल दी गई है तो कहीं इ-रिक्शा और टेंपो बेतरतीब खड़े होकर सड़क घेर लेते हैं। हालात यह है कि सड़क पर निकलने के लिए भी राहगीरों को रास्ता खोजना पड़ता है। अमर उजाला की टीम ने रविवार को श्यामगंज का जायजा लिया तो यही हाल नजर आया।
विज्ञापन

श्यामगंज से शाहदाना रोड इन दिनों भयंकर अव्यवस्था से जूझ रहा है। यहां ई-रिक्शा और टेंपो वाले सड़क-चौराहे घेेरकर खड़े रहते हैं। बाकी कसर अतिक्रमण ने पूरी कर दी है। वहीं, पानी की पाइप लाइन के नाम पर भी सड़क खोदकर डाल दी गई है। हालात ये हैं कि पुल के ऊपर से जाने पर श्यामगंज से शाहदाना रोड पर जो दूरी पांच मिनट में तय होती है, वह नीचे से जाने पर बीस मिनट में भी बमुश्किल तय होती है। छुट्टी के दिन रविवार को आमतौर पर जाम नहीं लगता, लेकिन इस रविवार यहां का हाल खराब था। कई वाहन एक साइड में फंसे हुए थे। पिलर के नीचे बाइक खड़ी थीं और दुकानें सजी थीं। शाहदाना चौराहे पर भी हमेशा की तरह ई-रिक्शा और टेंपो का जमावड़ा लगा था।
विज्ञापन


श्यामगंज चौकी से बरेली कॉलेज रोड
श्यामगंज चौकी से बरेली कॉलेज जाने वाले रोड पर भी वाहनों के अनियमित संचालन की वजह से समस्या होती है। श्यामगंज चौकी के बाहर ही ई-रिक्शा, टेंपो का जमावड़ा था। कई बार तो ये वाहन चौकी के प्रवेश गेट पर ही खड़े नजर आते हैं। रविवार को भी चौकी के सामने वाहनों ने रोड जाम कर रखा था। दूसरी ओर बरेली कॉलेज पर वाहनों ने गेट ब्लॉक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बनाई टीम, आज से होगी छापामारी
बरेली। शहर में बेतरतीब यातायात व्यवस्था सुधारने को एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने एक टीम बनाई है। टीआई के नेतृत्व में टीएसआई और चुनिंदा सिपाहियों इसमें शामिल होंगे और इसमें समय-समय पर बदलाव होते रहेंगे। यह टीम सोमवार से खास चौराहों पर जाकर चेकिंग और बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई करेगी। रोज शाम पांच से रात आठ बजे तक चेकिंग होगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि टीम के सदस्य, संबंधित चौराहों के बारे में रोज उन्हें व्हाट्सएप पर सूचना देंगे। वे खुद टीम के काम का निरीक्षण किया करेंगे। एक साथ ज्यादा लोग चौराहों पर कार्रवाई करेंगे तो जाम जैसी समस्या सुलझ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed