फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईवीआरआई रोड पर पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

आईवीआरआई रोड पर पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 03 Jun 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई रोड पर पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग
बरेली। आईवीआरआई रोड पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आईवीआरआई परिसर में खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक टूटकर रोड पर जा गिरा। इससे वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से दो टेंपो दबने से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

आईवीआरआई परिसर में दीवार किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। रविवार दोपहर एक पेड़ अचानक टूटकर डेलापीर तालाब के सामने रोड पर जा गिरा। उस वक्त वहां रोड किनारे दो टेंपो खड़े थे, जिनमें एक पीरबहोड़ा निवासी तस्लीम खां का है। पेड़ की टहनियां गिरने से दोनों टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए। एक टेेंपो में बैठे तस्लीम ने भागकर खुद को बचाया। इसके बाद टेंपो वाले इकट्ठे होकर पहले इज्जतनगर थाने और फिर आईवीआरआई गए, मगर कहीं संतोषजनक जवाब न मिलने पर बैरंग लौट गए। इस दौरान काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed