{"_id":"5cec3e80bdec22075249696c","slug":"15589864169-bareilly-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐरन ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐरन ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हालही में संपन्न हुए लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कार्यकर्ताओं के आभार के लिए कार्यकर्ता सम्मान व धन्यवाद समारोह का आयोजन किया। शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में जिले की पांचों विधान सभा क्षेत्रों से समर्थक किसान, व्यापारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर श्री ऐरन ने उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया व सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव में जीतना व हारना अलग बात है। हार से कतई निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह हौसला बनाए रखें और आगे की तैयारी अभी से शुरू कर दें। इस मौके पर अलाउद्दीन, चारु मेहरोत्रा, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, सुरेंद्र पांडेय व असलम चौधरी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पहले श्री ऐरन व सुप्रिया ऐरन ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया। चौकी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इससे पहले श्री ऐरन व सुप्रिया ऐरन ने प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया। चौकी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन