{"_id":"5cec3e7dbdec22076b5f0440","slug":"15589864136-bareilly-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह और आग बरसाएगा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह और आग बरसाएगा सूरज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को दिन का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। 28 मई से दो जून तक न तो बादल रहेंगे, न ही बारिश की कोई उम्मीद है। दिन और रात का तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस रहेगी। भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।
सोमवार को दिन का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दिन में सुबह से ही चटक धूप खिली। दोपहर में धूप की तीव्रता इस कदर तेज थी कि लपट जैसा अहसास हो रहा था। दोपहर बाद तो धूप की तीव्रता सामान्य से कई गुना बढ़ गई। शाम को हवा चलने से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले सात दिन तक न तो बादल होंगे, न ही बारिश की कोई संभावना है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। 28 मई से दो जून तक न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 43.0 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।