{"_id":"5ce99ccebdec22073561c94b","slug":"15588139521-bareilly-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में आज होगी जीटीआई की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में आज होगी जीटीआई की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पॉलीटेक्निक की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा शनिवार को शहर में 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पहली पाली में 13 केंद्रों पर 6491 और दूसरी पाली में छह केंद्रों पर 2914 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पहली सुबह सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई से साढ़े पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हिदायत दी गई है कि अगर प्रवेशपत्र पर उनका फोटो स्पष्ट नहीं है तो दो फोटो साथ लेकर जाएं। पहचानपत्र भी अनिवार्य है। जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम आदि में कोई त्रुटि होगी तो उसे परीक्षा के समय ही सही विवरण अंकित कराया जा सकेगा। सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी आरक्षण वर्ग में जानकारी भर सकेंगे। मगर ऐसे अभ्यर्थियों को 24 जून तक अपना प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कोई भी समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 2630695 और 2630106 पर संपर्क कर सकते हैं।