{"_id":"5ce84bc7bdec2206ff5a6dd3","slug":"15587276744-bareilly-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 12 केंद्रों पर होगी एमएससी की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 12 केंद्रों पर होगी एमएससी की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए शनिवार से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। शनिवार को पहले दिन एमएससी के छात्र-छात्राआें की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार एडमिट कार्ड में फोटा नहीं लगा है इसलिए छात्र-छात्राओं को फोटो लगाने के साथ ही आधार कार्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को यह प्रवेश परीक्षा एमएससी मैथ्स, एप्लाइड मैथ्स, बॉटनी, प्लांट साइंस, जूलॉजी, एनीमल साइंस, फिजिक्स एवं एप्लाइड फिजिक्स के लिए आयोजित होगी। पहली पाली में सुबह नौ से 11 और दूसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे के बीच परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए बरेली और बिजनौर जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 4927 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सुरक्षा को देखते हुए इस बार विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड को बिना फोटो के जारी किया है। छात्रों को इस पर फोटो चिपकाने के साथ ही एक अन्य फोटो एवं आधार कार्ड लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ लाया गया फोटो ही काउंसलिंग में प्रयुक्त होगा। इससे अगर कोई विद्यार्थी दूसरे का फोटो लगाकर फार्म भरेगा तो पकड़ा जा सकेगा। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।