{"_id":"5ce45690bdec2207167edccf","slug":"15584682922-bareilly-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेरीफिकेशन बाद आज मिलेंगे काउंटिंग एजेंट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेरीफिकेशन बाद आज मिलेंगे काउंटिंग एजेंट पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आंवला से गठबंधन प्रत्याशी ने अन्य जिले से काउंटिंग बनाने जो योजना बनाई थी, प्रशासन ने उस पर पानी फेर दिया है। प्रशासन के सख्त तेवर देख प्रत्याशी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के नाम भी सौंप दिए। प्रशासन ने अन्य जिले के नामों की सूची का वेरीफिकेशन कराया है। बुधवार सुबह निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित कार्यकर्ता बुलाए हैं, एक-एक व्यक्ति का सत्यापन कर काउंटिंग एजेंट पास सौंपे जाएंगे। दोपहर बाद संगठन बनाए गए एजेंटों को प्रशिक्षित करेगा और विशेष निर्देश भी दिए जाएंगे।
दूसरे जिले के लोग काउंटिंग में लगाने का कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध जताया है, उनके आक्रोश को देखते हुए प्रत्याशी रुचि वीरा ने स्थानीय संगठन से नाम लेकर एजेंट बनाने पर सहमति दे दी है। इसके बाद प्रत्याशी ने अपने विश्वासपात्र बीआर सागर को संशोधित सूची प्रशासन को सौंपने की जिम्मेदारी दी। सागर नए सिरे से एजेंट बनाने को दिन भर कलेक्ट्रेट में देखे गए। उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी से इंकार करते हुए कहा कि काउंटिंग में स्थानीय कार्यकर्ता भी लगेंगे। इस बीच आंवला से प्रत्याशी रुचिवीरा भी दल बल लेकर बरेली पहुुंच गईं। उन्होंने आते ही जिला बिजनौर निवासियों को काउंटिंग एजेंट विवाद को लेकर फैले भ्रम को दूर किया और संशोधित सूची में स्थानीय लोग भी शामिल करा दिए।
आज मिलेंगे पास
नई संशोधित सूची के अनुसार बुधवार सुबह से काउंटिंग एजेंट पास वितरित होंगे। आंवला संसदीय निर्वाचन अधिकारी अपने सामने इन सभी नामित लोगों को पास वितरित कराएंगे। अन्य जिलों से लगाए लोगों का वेरीफिकेशन भी कराया गया है।
विज्ञापन
बैठक आज
बुधवार दोपहर बाद मंडलीय कार्यालय परिसर में संगठन प्रमुख सुनील चित्तौड़, संजीव सागर समेत वरिष्ठ नेता काउंटिंग में लगाए जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक संबोधित करेंगे। बताया जाता है कि एग्जिट पोल से गठबंधन नेता काफी परेशान हैं। बता दें कि विपक्षी दल पहले से ही ईवीएम मशीनों पर विरोध कर चुके हैं। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने व्हाहट्सऐप पर संदेश देकर कहा है कि काउंटिंग में परिस्थितियां अनुकूल होता देख विवाद और हंगामा कर व्यवस्था चौपट कर दें। ऐसे संदेश पिछले दिनों इंटेलीजेंस ने पकड़े थे। इसके बाद ही निर्वाचन आयोग और संबंधित विभागों ने सभी जिलों में विशेष निर्देश जारी कर सतर्क रखने और सभी एजेंटों पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उधर, प्रस्तावित बैठक में भी हर कुछ गोपनीय निर्देश देने की तैयारी गठबंधन नेताओं ने कर ली है। बैठक में प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।