{"_id":"5cd9c4c8bdec2207167ed255","slug":"151557775560-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में बैरिकेडिंग सहित अन्य खर्च के बनेंगे 26 लाख के बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में बैरिकेडिंग सहित अन्य खर्च के बनेंगे 26 लाख के बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चुनाव में बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं कराने के नाम पर प्रशासन करीब 26 लाख रुपये के बिल तैयार कर रहा है। प्रशासन ने नामांकन सहित चुनाव संबंधी दूसरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक फर्म को इसका कुछ पेमेंट कर भी दिया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में टेंट, बैरिकेडिंग, प्रकाश, साउंड सहित दूसरी व्यवस्थाओं के लिए जिले को 26.23 लाख रुपये की मंजूरी दी है। प्रशासन ने एक लाइट एंड टेंट डेकोरेटर को नामांकन प्रक्रिया और 22 अप्रैल को नरियावल उपमंडी स्थल व ट्रांसपोर्टनगर में टेंट, बैरिकेडिंग, कुर्सी, मेज, प्रकाश, साउंड सहित दूसरी व्यवस्थाओं को कराने का कांट्रेक्ट दिया था। 23 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों के वापस परसाखेड़ा में आने उनके लिए भी मेज, कुर्सी, साउंड सहित दूसरी व्यवस्थाएं इसी फर्म को दी गई थी। प्रशासन ने इस मामले में करीब दस लाख रुपये का भुगतान कर दिया है। अभी मतगणना में भी तमाम व्यवस्थाएं होनी हैं।