{"_id":"5cd9c4bfbdec2207194aff7b","slug":"151557775551-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा: आवेदन में हैं खामियां तो लें सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा: आवेदन में हैं खामियां तो लें सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पिछले दिनों बीएड प्रवेश परीक्षा तो हो चुकी लेकिन अब इसके आवेदनों में तमाम खामियां मिल रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को खामियों को दूर करने के लिए 15 मई तक का मौका दिया गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्यस्तरीय समन्वयक बीआर कुकरेती ने उन्हें इसके लिए संबंधित कॉलेजों में संपर्क करने को कहा है।
बीएड प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को हुई थी जिसमें 6,09000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जबकि परीक्षा में 5,07000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के आवेदनों के साथ लगाए गए प्रमाणपत्रों के सत्यापन के दौरान कई खामियां मिली हैं। सबसे ज्यादा खामियां निवास, आय और जाति या आरक्षण के लिए लगाए गए दूसरे प्रमाणपत्रों में मिली हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को राहत देेने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 15 मई तक का समय दिया गया है। परीक्षा समन्वयक ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों की खामियां पता लगाने के लिए उस कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं जहां उन्होंने आवेदन किया है। इसके बाद वेबसाइट पर इन खामियों को ठीक कर सकते हैैं।