{"_id":"5cb6349ebdec2214586c4fc8","slug":"151555444894-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाताओं के लिए खरीदी जाएंगी दो हजार व्हील चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाताओं के लिए खरीदी जाएंगी दो हजार व्हील चेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग उनके लिए दो हजार व्हील चेयर खरीदेगा। इनको सभी पोलिंग सेंटरों पर रखा जाएगा। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों से भी मदद मांगी गई है। वो अपने आसपास के बूथों पर व्हील चेयर उपलब्ध कराएंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ दिन ही बचे हैं। प्रशासन से लेकर सभी विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जिले में चुनाव के लिए 3427 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बरेली और आंवला में 20 हजार से अधिक दिव्यांग वोटर हैं। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार हर पोलिंग बूथ पर एक-एक व्हील चेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से सहयोग मांगा। सीएमओ डॉ. वीके शुक्ल ने शहर के प्राइवेट मेडिकल कालेजों और अस्पतालों से व्हील चेयर के लिए कहा है। साथ ही करीब दो हजार व्हील चेयर खरीदने की तैयारी चल रही है। चुनाव के बाद व्हील चेयर को हेल्थ सेंटरों पर पहुंचा दिया जाएगा।