फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आचार संहिता में शिक्षकों को ज्वाइन कराकर फंसा बरेली कॉलेज प्रशासन

आचार संहिता में शिक्षकों को ज्वाइन कराकर फंसा बरेली कॉलेज प्रशासन

Sun, 14 Apr 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता में शिक्षकों को ज्वाइन कराकर फंसा बरेली कॉलेज प्रशासन
बरेली। कभी मैनेजमेंट तो कभी भ्रष्टाचार के मामले में चर्चा में रहने वाला बरेली कॉलेज चुनाव के दौरान फिर चर्चा में है। बरेली कॉलेज में आचार संहिता के दौरान कुछ शिक्षकों को ज्वाइन कराने का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। चुनाव आयोग में शिकायत के बाद मामले की जांच कर रहे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने कॉलेज प्रशासन से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले दिनों बरेली कॉलेज में संविदा पर तैनात 10 शिक्षक स्थायी हुए। काफी उठापटक के बाद उनको ज्वाइन कराया गया। इसके बाद पांच शिक्षक कमीशन से चयनित होकर आए तो पिछले दिनों उन्हें भी ज्वाइन करा दिया गया। यह ज्वाइनिंग आचार संहिता के दौरान कराई गई थी, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग में कर दी गई। चुनाव आयोग ने जांच के लिए डीएम को पत्र भेजा तो उन्होंने जांच कुलपति को भेज दी। अब कुलपति ने कुलसचिव के माध्यम सेे कॉलेज प्रशासन से जवाब तलब किया है। वहीं प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा का कहना है कि ज्वाइनिंग को लेकर कोर्ट भी निर्देश जारी कर चुका है। कोई रोक नहीं है, इसलिए ज्वाइन कराया गया।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज में कुछ शिक्षकों को आचार संहिता के दौरान ज्वाइन कराया गया। चुनाव आयोग से इसकी जांच करने के लिए पत्र मिला है। कुलसचिव के माध्यम से प्राचार्य से जवाब मांगा है। जो जवाब आएगा, उसी आधार पर रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. अनिल शुक्ल, कुलपति

कमीशन से जितने शिक्षक चयनित होकर आए थे, उनकी ज्वाइनिंग करा दी है। चुनाव आयोग में कोई शिकायत हुई है, इसकी जानकारी नहीं है। अगर जवाब मांगा जाएगा तो जवाब दे दिया जाएगा।
-देव मूर्ति, सचिव प्रबंध समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed