फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संजयनगर में लगे बैनर.. रोड नहीं तो वोट नहीं

संजयनगर में लगे बैनर.. रोड नहीं तो वोट नहीं

Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
संजयनगर में लगे बैनर.. रोड नहीं तो वोट नहीं
बरेली। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के चलते संजयनगर में जलभराव को लेकर एक बार आवाज उठने लगी है। मुख्य सड़क पर जलभराव से परेशान लोगों ने यहां बैनर लगा दिया है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी बनाने के दावे की हकीकत यहां नाला बन चुकी सड़क में साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

पिछले साल बरसात के दिनों में संजयनगर के लोगों ने बहुत परेशानी झेली है। मुख्य सड़क और गलियां, हर जगह जलभराव था। विरोध-प्रदर्शन और हंगामा भी हुआ था। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। इन दिनों तो मुख्य सड़क से महाजन अस्पताल के पास निकलने वाली सड़क तक बिना बरसात के ही पानी भर गया है। इसका कारण इन दिनों यहां बन रहा नाला है। जलभराव से परेशान लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को यहां, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ लिखे पोस्टर टांग दिए गए। लोगों ने लिखा है भाजपा सरकार में वार्ड 16 संजयनगर के क्षेत्रवासी गंदगी में रहने को मजबूर हैं। इस वजह से उनमें गुस्सा है।
विज्ञापन


लोगाें की बात
घर के सामने ही सड़क पर पानी भरा है। यह एक दिन की समस्या नहीं है। सालभर से नरक झेल रहे हैं। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर विरोध शुरू किया है। - गिरीश गुप्ता, संजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर पानी भरा होने से सब लोग परेशान हैं। जलभराव यहां आए दिन की समस्या बन गई है। नगर निगम कोई स्थायी समाधान नहीं करता है। सफाई भी नहीं होती है। गिरीश कश्यप, संजयनगर

बरसात में यहां मुसीबत रहती ही है, लेकिन इस बार तो अभी से हालत खराब है। बड़े तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन सड़क पर पानी भरा होने के कारण बच्चों को ज्यादा दिक्कत होती है। - अनिल अवस्थी, संजयनगर


नगर निगम स्मार्ट सिटी बन रहा है और संजयनगर को नरक सिटी बना दिया है। तरह-तरह के वादे करने वाले नेताआें को हमारी समस्या नजर नहीं आती है। न कोई समाधान करता है। - हरीश कुमार, संजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed