फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सेमीफाइनल में

बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सेमीफाइनल में

Fri, 11 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सेमीफाइनल में
बरेली। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से रेलवे ग्राउंड पर आयोजित 45वीं राज्य स्तरीय जाने पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में आठ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। मेजबान बरेली को अपने ग्रुप में दोनों मुकाबले हारकर बाहर होना पड़ा
विज्ञापन

रोड नंबर 4 रेलवे ग्राउंड पर खेली गई प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटकर लीग मुकाबले कराए गए। पूल ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर ने बिजनौर, मथुरा और बरेली को हराया। कांटे की टीम माने जाने वाली बिजनौर को 28-19 से हराया। इस ग्रुप में बिजनौर ने मथुरा और बरेली को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया और मुजफ्फरनगर के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। ग्रुप बी में शामली का दबदबा रहा। शामली ने सहारनपुर, आगरा और पीलीभीत को धूल चटाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सहारनपुर को 31-16 से हराया। सहारनपुर ने अपने दूसरे मुकाबले में पीलीभीत और आगरा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब शुक्रवार को बिजनौर और शामली तथा मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। फाइनल भी शुक्रवार को खेले जाएंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि डीडी रावत, यूपी कबड्डी एसोसिएशन के डिप्टी डायरेक्टर अखलेंद्र सिंह, सहसचिव पदमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक तोमर, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed