फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chairman son threaten contractor

‘जो चेयरमैन कहें वही करो वरना उठाओ बोरिया बिस्तर’

Mon, 16 Jul 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chairman son threaten contractor
demo pic
 नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निषाद के पुत्र प्रदीप निषाद ने टेंडर न डालने के लिए एक ठेकदार को धमकी दी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। ठेकेदार शाहिद ने चेयरपर्सन सुधा निषाद और उनके बेटे प्रदीप कुमार निषाद से जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला हिदायतनगर निवासी ठेकेदार शाहिद अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 13 जुलाई को नगर पंचायत खीरी टाउन में सफाई कर्मियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति का टेंडर होना था। वह टेंडर डालना चाहते थे, लेकिन 12 जुलाई की शाम करीब छह बजे नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र प्रदीप निषाद ने उसे फोन नंबर 8299423583 से फोन करके टेंडर न डालने की धमकी देते हुए कहा कि ‘अगर टेंडर डाला तो अंजाम बुरा होगा। मैं भाजपा का हूं। भाजपा के लोग क्या कर सकते हैं, तुम्हें पता नहीं है। जो चेयरमैन कहें, वही करो वरना अपना बोरिया बिस्तर उठाकर चलते बनो।’ इधर धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर नगर पंचायत की कार्रवाई से खफा वार्ड सदस्यों को विरोध का एक और मौका मिल गया है। कुछ दिन पहले ही वार्ड सदस्यों ने डीएम को पत्र देकर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग की थी। रविवार को नगर पंचायत के 16 वार्ड सदस्यों में से अधिकांश ने बैठक कर अध्यक्ष के खिलाफ रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन



मेरी ठेकेदार शाहिद से 12 जुलाई को नगर पंचायत में मुलाकात हुई थी। उसी समय बात हुई थी। उसके बाद मेरी उनसे सेलफोन पर कोई बात नहीं हुई है। मैंने कोई धमकी नहीं दी है। वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी नहीं है। ऑडियो किसका है और क्यों वायरल किया गया, इस पर भी कुछ नहीं कह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप निषाद, अध्यक्ष पुत्र


नगर पंचायत का सारा कामकाज अध्यक्ष पुत्र प्रदीप ही संभालते हैं। वह अपने कुछ मुंह लगे ठेकेदारों के बरगलाने पर उनका (शाहिद) ठेका नहीं होने देना चाहते हैं, इसीलिए धमकी दे रहे हैं। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है।
- शाहिद, ठेकेदार


नगर पंचायत के कार्यों का ठेका अब ई-टेंडरिंग से होता है, इसलिए मेरा बेटा किसी को धमकी क्यों देगा? यह बात समझ से परे है। बेटे का कहना है कि उसने शाहिद ठेकेदार से सेलफोन पर कोई बात नहीं की है।

- अध्यक्ष के पति

शाहिद ठेकेदार ने नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र के खिलाफ सेलफोन पर धमकाने की तहरीर दी है, जिसकी जांच की जाएगी। सभी साक्ष्य सही मिले तो मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- विपिन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर-खीरी टाउन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed