{"_id":"593f6b491126f4ad158b45e7","slug":"151497328457-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन में संविदा कर्मी ने होमगार्ड को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन में संविदा कर्मी ने होमगार्ड को दौड़ाया
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
नारी निकेतन में आटे वाले के साथ आकर युवक के प्रेमिका से मिलकर जाने के मामले की जांच में अपने पक्ष में बयान देने को लेकर विवाद होने पर संविदा कर्मी ने होमगार्ड कुंती को दौड़ा लिया। इसे लेकर काफी देर तक दोनों में नोंकझोंक हुई। मामला थाने पहुंचने पर पूरे प्रकरण की जांच शुरू हो गई है।
बुधवार को आटे वाले के साथ बारादरी इलाके का युवक अपनी प्रेमिका से मिलकर चला गया था। इस मामले में डीपीओ जांच कर रही हैं। सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे संविदा कर्मी राखी ने होमगार्ड कुंती पर अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया। जबकि कुंती का कहना था कि मैं तो जांच में सच बताऊंगी। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कुंती का आरोप है कि राखी ने उसे दौड़ा लिया। उसने मामले की शिकायत प्रभारी निरीक्षक बारादरी से करके कार्रवाई की मांग की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनके स्टाफ के लोग भी साथ में है। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत शर्मा ने बताया कि नारी निकेतन में युवक के आटे वाले के साथ आकर लड़की से मिलकर जाने के मामले की जांच चल रही है। इसी को लेकर होमगार्ड से संविदा कर्मी का विवाद हो गया था। मामले की जांच कराई जा रही है।