फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम पर हंगामा

आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम पर हंगामा

Fri, 13 Oct 2017 06:51 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम पर हंगामा
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। मंडी परिसर स्थित आवश्यक वस्तु निगम के धान खरीद केंद्र पर संपूर्णानगर क्षेत्र के कुछ लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। घंटों तक हंगामा चला। उधर, केन्द्र प्रभारी ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को पत्र भेजा, जिस पर एसडीएम ने एसओ से उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पलिया मंडी स्थित आवश्यक वस्तु निगम के धान खरीद केंद्र पर संपूर्णानगर क्षेत्र के कुछ लोग पहुंचे, जिन्होंने पहुंचते ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि उनका धान यहां तौला नहीं जा रहा, जबकि केंद्र प्रभारी ने आरोप लगाया कि धान मानक के अनुरूप न होने के बावजूद संबंधित धान बेचने पर अड़े रहे और अभद्रता शुरू कर दी। इस मामले में केंद्र प्रभारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी बीबी सिंह ने बताया कि संबंधित किसान के वेश में वास्तविक किसान नहीं, बल्कि कोई और ही लोग थे, जो माहौल को खराब करने आए थे। संबंधितों ने कहा कि वे संपूर्णानगर के किसान हैं और धान बेचने आए हैं, जबकि उनके क्षेत्र सिंगाही खुर्द में पहले से ही धान खरीद केंद्र स्थापित हैं। बावजूद इसके वह खरीद के लिए तैयार थे। सैंपल लेने के बाद जब उनसे किसान की जोत बही, आधार कार्ड व धान खरीद से संबंधित कागज मांगे गए तो सभी उग्र हो उठे और अभद्रता शुरू कर दी, उनका धान भी मानक के अनुरूप नहीं था। फिर भी वे जबरन धान तुलवाना चाह रहे थे। आरोप है कि यहां तैनात महिला कर्मचारी के साथ भी उन लोगों ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने बताया कि धान का सैंपल जबरन छीनकर सभी धमकी देते हुए फरार हो गए, जबकि किसानों का कहना है कि उनका धान जानबूझकर नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने लिखित में न खरीदने का कारण मांगा था जो नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed