फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 players selected for Judo girls competition at divisional level

Bareilly News: मंडलस्तर पर जूडो बालिका प्रतियोगिता के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 10 Sep 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 10 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
15 players selected for Judo girls competition at divisional level
बरेली। रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपदीय जूडो बालिका प्रतियोगिता हुई। इसमें तीनों वर्गों में 15 बालिकाओं का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। इसमें चार स्कूल साहू गोपी नाथ इंटर कॉलेज, रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, बेसिक विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अंडर- 14 में 27 किलोग्राम में बेसिक विद्यालय की अंशिका, 32 किलोग्राम में रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की अल्का, 36 किलोग्राम में बेसिक विद्यालय की सोनम, 40 किलोग्राम में बेसिक विद्यालय की श्रुति व 44 किलोग्राम में रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की मनु का चयन किया गया। अंडर- 17 में 36 किलोग्राम में इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की निदा अल्वी, 40 किलोग्राम में रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की रिया, 44 किलोग्राम में साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज की वर्णिका शुक्ला, 48 किलोग्राम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की डिंपल, 52 किलो ग्राम में रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की रागिनी, 63 व 70 किलो ग्राम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की रोशनी का चयन हुआ। वहीं अंडर-19, 48 व 52 किलो ग्राम में साहू गोपी नाथ इंटर कॉलेज की दिशा व खुशी, 57 किलोग्राम में रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिमानी का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. मीना जैन ने दीप प्रज्वलित कर व छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में मुकेश, शादाब व आसिफ हुसैन की टीम रही। इस दौरान पूजा, प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed