{"_id":"6abd657fde60d6e5730d6d3c","slug":"15-health-sub-centres-to-move-out-of-rented-buildings-search-for-land-for-18-others-underway-bareilly-news-c-4-bly1015-978263-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किराये के भवनों से निकलेंगे 15 स्वास्थ्य \nउपकेंद्र, 18 के लिए भूमि की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किराये के भवनों से निकलेंगे 15 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 18 के लिए भूमि की तलाश जारी
Thu, 01 Oct 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने के लिए किराये के भवनों में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्रों को अपने भवन में लाने की कवायद शुरू की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष 33 नए उपकेंद्र निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति बनी। 15 के लिए भूमि मिली है पर 18 केंद्रों के लिए तलाश जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 90 स्वास्थ्य उपकेंद्र किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनमें 33 नए उपकेंद्र निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों से निशुल्क जमीन मांगी गई थी। 15 जमीनों को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव जिला स्वास्थ्य समिति के अनुमोदन के लिए रखा गया, जिस पर सहमति बनी है। इसके अलावा चार पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) निर्माण का प्रस्ताव है। आंवला, मझगवां, बहेड़ी, दमखोदा में निर्माण प्रस्तावित है। आंवला, मझगवां में बीपीएचयू निर्माण के लिए पूर्व में सहमति बनी है, बहेड़ी और दमखोदा के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है।
इन उपकेंद्रों के लिए लिए चयनित हुई भूमि
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक आंवला के आलमपुर जाफराबाद में क्यौना शादीपुर, डपटा, मझगवां में ढका, मीरगंज में बहादुरपुर, बलेही, फतेहगंज पश्चिमी में कुरतरा, महोली शामिल हैं। फरीदपुर में मेहतरपुर तिजसिंह, डंडिया नवाजिश अली, मेवासफापुर, खल्लपुर के लिए जमीन चिह्नित है। बहेड़ी क्षेत्र में गुरसौली, नगला, अभयपुर और भोजीपुरा के घुंसाई में भी भूमि का चयन हुआ है। अन्य के लिए तलाश जारी है।