फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 august

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, फोर्स तैनात

Thu, 15 Aug 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 august
बरेली। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की वजह से हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां तक चौकन्नी हैं। सार्वजनिक स्थलों और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खासी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री भी सुरक्षा में लगाई गई है।
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार और बकरीद से ही जिले समेत जोन में हाई अलर्ट जारी है। अब स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। एडीजी ने बरेली जोन और डीआईजी ने रेंज में विशेष तौर पर निगरानी के निर्देश संबंधित एसपी को दिए हैं। कहा गया है कि संवेदनशील स्थानों से लेकर भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात रखें। रक्षाबंधन की वजह से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होगी। खुराफाती तत्व वहां हरकत न कर दें, इसके लिए तलाशी अभियान चलाया जाए। संदिग्ध लोगों और सामान की चेकिंग की जाए। कुछ भी गड़बड़ मिलने पर तत्काल गिरफ्तारी कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए। खुफिया अमले को भी सजगता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को पुलिस और खुफिया अमले के अधिकारियों ने इस सिलसिले में बैठकें भी कीं। संयुक्त रूप से चेकिंग का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


21 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स लगी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बरेली जोन में पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और 21 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सात कंपनी पीएसी बरेली रेंज में पहले से मौजूद है। पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मिला है जिसमें दो-दो कंपनी बरेली, मुरादाबाद और एक कंपनी फोर्स बिजनौर को दी गई है। मुरादाबाद पीटीसी में प्रशिक्षण पास कर चुके 390 दरोगा में से 101 बरेली जोन को आवंटित किए गए हैं। जोन को दो एएसपी और नौ सीओ अलग से दिए गए हैं जो संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को लोग प्रेम और भाईचारे से मनाएं। पुलिस सुरक्षा के लिए सजग है। पूरे बरेली जोन में अलर्ट जारी किया गया है। किसी भी छोटी सूचना पर पुलिस को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

- अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन

- स्वतंत्रता दिवस को हर्ष और उल्लास से मनाएं। आपके आसपास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु नजर आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की बहस या विवाद में न पड़ें। खुराफात करने वालों को पुलिस जेल भेजेगी।
- राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed