{"_id":"5cbb8294bdec221431498762","slug":"141555792532-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पहले ही रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पहले ही रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सभी पोलिंग पार्टियां सोमवार को टीपीनगर से रवाना होंगी। तमाम पोलिंग पार्टियों की आने-जाने की दूरी 130 किमी से भी ज्यादा है। जिला प्रशासन की कोशिश है कि दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी पहले ही हो जाए। इसमें मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन की दूरी सबसे ज्यादा है।
निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्रों को लेकर जो रूटचार्ट तैयार किए गए हैं, इसमें मीरगंज के मदरसा दारुल हुदा शीशगढ़, प्राइमरी विद्यालय बीसलपुर, प्राइमरी पाठशाला जियानगला, प्राइमरी पाठशाला लखा, प्राइमरी पाठशाला गुलड़िया मतदान केंद्रों की आने-जाने दूरी करीब 140 किमी है। इसके अलावा किसान जूनियर हाईस्कूल शीशगढ़ मतदान केंद्र में छह पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनके आने जाने की दूरी करीब 130 किमी है। इसी तरह रिजविया कासमियां इंटर कॉलेज शीशगढ़, प्राइमरी विद्यालय गिरधरपुर, प्राइमरी विद्यालय द्वितीय शीशगढ़ के आने-जाने की दूरी करीब 128 किमी है। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल बूची, जूनियर हाईस्कूल बल्ली, प्राइमरी स्कूल नगला, बिल्सा, जाफरपुर, मल्साखेड़ा, धर्मपुरा आदि पोलिंग स्टेशन की भी आने-जाने की दूरी 120 किलोमीटर से ज्यादा है। रूटचार्ट में ऐेसे ही दूसरे मतदान केंद्रों की दूरी का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को पहले ही रवाना करने की कोशिश होगी।