फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किसानों की आय दुगनी करने की बात भाजपा ढकोसला: ऐरन

किसानों की आय दुगनी करने की बात भाजपा ढकोसला: ऐरन

Sun, 21 Apr 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
किसानों की आय दुगनी करने की बात भाजपा ढकोसला: ऐरन
बरेली। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने ताकत झोंक दी है। उन्होंने भोजीपुरा और मीरगंज के दर्जनों गांव का तूफानी दौरा कर क्षेत्र वासियों से आशीर्वाद मांगा। लोगों ने स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। सभाओं में उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास काफी पिछड़ा हुआ है। किसानों की समस्याओं को भी नहीं सुना गया। कांग्रेस की सरकार केंद्र में आने पर विकास भी होगा और किसानों की समस्याओं भी सुनी जाएंगी। उन्होंने भाजपा सांसद पर तंज करते हुए कहा कि सात बार सांसद रहने के बाद एक भी सड़क किसी गांव मे कोई सड़क नहीं बनी। जबकि कांग्रेस ने मनरेगा से गांव से गांव जोड़ने की योजना बनाई थी। ऐरन ने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने की बात भाजपा का ढकोसला साबित हुई। किसानों की आय तो दुगनी नहीं हुई, किसानों की आत्म हत्या दुगनी जरूर हो गई। उनके साथ मधुर गुप्ता, एमएम बाबू सिद्दीकी, मोहम्मद इरफान, रेहान, महेंद्र, मुख्तार, सोमपाल, धनीराम, मोहन, शकील, शकूर आदि रहे।
विज्ञापन

पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह के लिए शहर में प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ले मोहल्ले जा कर वोट मांगे। पदयात्रा कर सुप्रिया ऐरन जहां भी पहुंची लोगों ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत एवं समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के सात बार सांसद रहने के बाद भी क्षेत्र का विकास पिछड़ा हुआ है। अब भाजपा सांसद आखिरी मौका मांग रहे हैं। इस बार जनता न उन्हें आखिरी मौका देगी न माफ करेगी। इस दौरान जियाउर्रमान, दीपक वाल्मीकि, अनुज गंगवार, योगेश जौहरी, विजय मौर्या, कमलेश ठाकुर, सुचित्रा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed