फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संपत्ति विवाद में युवती पर डाला तेजाब

संपत्ति विवाद में युवती पर डाला तेजाब

Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में युवती पर डाला तेजाब
बरेली। इज्जतनगर थाने में केशलता अस्पताल के पीछे सुनसान रास्ते पर बुधवार रात करीब दस बजे कुछ लोगों ने युवती पर तेजाब डाल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी को वहां से भागते नहीं देखा लेकिन कराहती युवती की मदद करते हुए पुलिस बुला ली। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान युवती ने सगे मामा समेत छह लोगों पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। उनके साथ युवती का संपत्ति विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

पटेलनगर में मामा विनोद के घर रह रही पूजा कन्नौजिया को बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां सीओ तृतीय पीतमपाल सिंह को पूजा ने बताया कि वह पार्षद अवनेश कुमार उर्फ योगी के घर से स्कूटी पर लौट रही थी। दो बाइक से मामा अनिल कुमार, मामी राखी, उनका बेटा शुभम, उसका दोस्त शशांक सिंह, अनिल के दोस्त अरविंद अग्रवाल और अरविंद का बेटा यश उसके पास आकर रुके। शुभम ने स्कूटी रुकवाई। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि बड़े मामा का बहुत साथ दे रही है। जान से मारने की बात कहते हुए वे लोग उसे पीटने लगे। उसने शोर मचाया तो वे लोग कुछ तेजाब डालकर भाग गए। तेजाब से उसके शरीर में बायीं ओर हाथ, पेट एवं पैर का हिस्सा झुलस गया। पूजा के मुताबिक, उसके दो मामा के बीच संपत्ति को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। वह विनोद के घर रहती है, जिसका अनिल को ऐतराज है।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान ले लिए हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके पर तेजाब जैसा पदार्थ पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों व रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की मदद से सच जानने की कोशिश करेंगे। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। - पीतमपाल सिंह, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed