फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेसेज आया, व्हाट्सएप से फोटो हटाओ वर्ना आतंकी कर लेंगे इस्तेमाल

मेसेज आया, व्हाट्सएप से फोटो हटाओ वर्ना आतंकी कर लेंगे इस्तेमाल

Wed, 06 Mar 2019 02:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
मेसेज आया, व्हाट्सएप से फोटो हटाओ वर्ना आतंकी कर लेंगे इस्तेमाल
बरेली। व्हाट्सएप ग्रुप्स पर इन दिनों अजीब किस्म का मेसेज शेयर हो रहा है। इसमें लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वे व्हाट्सएप प्रोफाइल से अपनी फोटो हटा लें वर्ना आईएसआईएस व जैशे ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन उसका दुरुपयोग कर सकते हैं। हाल के माहौल को देखते हुए लोग तत्काल प्रोफाइल से अपनी फोटो हटा भी रहे हैं।
विज्ञापन

पुलवामा कांड के बाद से लोगों को भ्रमित करने वाले मेसेज की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। सरकार के पक्ष और विपक्ष को लेकर मेसेज डाले व शेयर किए जा रहे हैं तो आतंकी गतिविधियों के बारे में भी मेसेज आजकल खूब शेयर हो रहे हैं। इनमें एक मेसेज में लोगों को जानकारी दी जा रही है कि वह अपनी और अपने परिवार की महिलाओं खासकर लड़कियों के फोटो अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल से हटा लें। वर्ना आतंकी संगठनों के सदस्य इन्हें कॉपी करके अपने गलत कार्यों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फोटो से अलग नामों के साथ प्रमाणपत्र बनाए जा सकते हैं जिससे बाद में फंसना तय है। ऐसे मेसेज के बाद तमाम लोगों ने अपने फोटो प्रोफाइल से हटा लिए हैं। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि इस तरह की शिकायतें उनके पास भी आ रही हैं। हालांकि यह पूरी तरह भ्रामक हैं। लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed