फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में बराती, 14 झुलसे

हाईटेंशन लाइन की चपेट में बराती, 14 झुलसे

Sun, 03 Mar 2019 11:04 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में बराती, 14 झुलसे
बीसलपुर (पीलीभीत)। दियोरिया इलाके के मोहम्मदपुर गांव में शनिवार रात बरात चढ़ने के दौरान बग्घी की छतरी हाईटेंशन लाइन के लटकते तारों से छू गई। इससे बग्घी के अलावा साथ चल रही लाइट में भी करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर लाइट लेकर चलने वाले और बैंड बाजे के 14 लोग झुलस गए। करंट से बग्घी का एक घोड़ा मर गया। दूल्हे ने किसी तरह बग्घी से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर में शनिवार को देवनारायण पाल की बेटी की बरात बीसलपुर क्षेत्र के गांव भदारी से आई थी। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी मुमताज का बैंड और लाइट थी। बग्घी बरखेड़ा निवासी फरियाद की थी। रात 9.30 बजे बरात जब गांव के पश्चिम में पाकड़ के पेड़ के पास पहुंची तो हाईटेंशन लाइन के नीचे लटकते तार बग्घी की छतरी से छू गए। उस समय हल्की बारिश भी हो रही थी। बग्घी की छतरी में करंट आने से दो में से एक घोड़ा गिर गया और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

खतरा भांपकर बग्घी पर सवार दूल्हा जितेंद्रपाल कूदने से बाल-बाल बच गया। बग्घी के पास चल रहे बैंड-बाजा वाले बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी गंठा, मोहल्ला खेड़ा निवासी बब्बन, बीसलपुर के ही मोहल्ला दुर्गाप्रसाद लाइट वाले धर्मेंद्र, सुमित, शिवकुमार, अरविंद, ब्रजेश, विशाल, देवेंद्र, रजनीश, कुनाल, अंकित और शंकर करंट लगने से झुलस गए। गांव मोहम्मदपुर का नन्हेलाल भारती भी झुलस गया। लोगों ने फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर नन्हेलाल, कुनाल, अंकित, सुमित, धर्मेंद्र और शिवकुमार को उनके घरवाले पीलीभीत ले गए। इस हादसे के बाद बरात नहीं चढ़ी। शादी की अन्य रस्में काफी देर बाद पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed