{"_id":"5c65ca35bdec22073e1b5d02","slug":"141550174773-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्युमिनियम फर्म पर वाणिज्यकर का छापा, लाखों की हेराफेरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्युमिनियम फर्म पर वाणिज्यकर का छापा, लाखों की हेराफेरी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वाणिज्य कर की छापेमारी टीम ने सीबीगंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एल्युमिनियम फर्म और उसके कारोबार स्थल पर छापामार कार्रवाई कर फर्म के अभिलेख कब्जे में लिए। इसमें लाखों रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है। जब्त अभिलेखों के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह को गोपनीय जानकारी मिली थी कि एल्युमिनियम के फ्रेम आदि बनाने की एक फर्म टैक्स चोरी कर रही है। कच्चा माल खरीद और तैयार आइटम बिक्री करने आदि में हेराफेरी हो रही है। ग्राहकों को बिल भी नहीं दिए जाते हैं, जबकि जीएसटी उनसे वसूल किया जा रहा है। विभागीय वेबसाइट पर हेराफेरी के संकेत आ रहे थे। इसलिए एडिशनल कमिश्नर ने बुधवार की दोपहर विभागीय छापेमार टीम गठित कर दो स्थानों पर कार्रवाई कराई, जो देर रात चली, जिसमें कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं। ज्वाइंट कमिश्नर लालजीत के नेतृत्व में बनी छापेमार टीम ने मुख्य व्यापार स्थल और गोदाम सीबीगंज इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। दूसरी टीम नगर निगम के सामने रिटेल आउटलेट सिमर इंटरप्राइजेज ने जांच पड़ताल की।
सीबी गंज गोदाम में घोषणा से ज्यादा माल मिला। इसके आधार जांच आगे बढ़ी। रजिस्टर में अंकित शेप एंड सेक्शन का स्टॉक 15 लाख कम पाया गया। रबर एसीपी शीट आदि का लगभग 14 लाख रुपया का स्टॉक अधिक पाया गया। जांच में कई अभिलेख संदिग्ध मिले हैं। रिकार्ड से ज्यादा मिला माल जब्त कर व्यापारी की निगरानी में वहीं रख दिया गया है। विभाग अब व्यापारी की फर्म को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगा। इसके बाद कर वसूली होगी। प्रारंभिक जांच में तीस लाख रुपये की कर अवंचना मिली है। उपायुक्त लल्लन मौर्य के साथ सचिन कुमार, नागेंद्र त्रिपाठी, जतेंद्र वर्मा, नितिन बाजपेयी आदि छापा टीम में शामिल रहे।